scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशदिल्ली के आदर्श नगर में महिला की चाकू गोदकर हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के आदर्श नगर में महिला की चाकू गोदकर हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में अज्ञात लोगों ने 32 वर्षीय एक महिला की चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि डीटीपी झुग्गी के पास दो लोगों को चाकू गोदा गया है। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो दंपति को घायल अवस्था में पाया।

सूत्रों के अनुसार, पीड़ित की पहचान आशु (40) और उसकी पत्नी के रूप में हुई है। वे गुब्बारे बेचते थे और रेलवे लाइन के पास सोते थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि जब दंपति आराम कर रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक आशु पर चाकू से हमला कर दिया।

हमले का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments