scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.87 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, एयरटेल को सबसे अधिक लाभ

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.87 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, एयरटेल को सबसे अधिक लाभ

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) पिछले सप्ताह छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों के बावजूद शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का कुल बाजार पूंजीकरण 1,87,497.45 करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें भारती एयरटेल सबसे अधिक लाभ में रही।

पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स 943.29 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी में 302.95 अंक या 1.25 प्रतिशत की तेजी हुई।

शीर्ष 10 कंपनियों में भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन सबसे अधिक 58,831.52 करोड़ रुपये बढ़कर 11,25,125.21 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 27,608.62 करोड़ रुपये बढ़कर 5,32,691.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपने बाजार मूल्यांकन में 20,731.64 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल मूल्यांकन 9,34,063.56 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 20,231.05 करोड़ रुपये बढ़कर 18,47,317.84 करोड़ रुपये और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मूल्यांकन 18,577.91 करोड़ रुपये बढ़कर 5,63,314.50 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 16,163.04 करोड़ रुपये घटकर 12,31,315.53 करोड़ रुपये रह गया। बजाज फाइनेंस के मूल्यांकन में भी 9,769.3 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 5,65,437.17 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इन्फोसिस और एलआईसी का स्थान रहा।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments