scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलओडिशा की महिला टीम ने बिहार को हराकर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियन का खिताब जीता

ओडिशा की महिला टीम ने बिहार को हराकर राष्ट्रीय रग्बी चैंपियन का खिताब जीता

Text Size:

राजगीर (बिहार), 17 अप्रैल (भाषा) ओडिशा की महिला टीम ने शुक्रवार को यहां 13वीं सीनियर राष्ट्रीय रग्बी सेवंस चैंपियनशिप में मौजूदा चैंपियन बिहार पर 27-0 की शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

ओडिशा की जीत की अगुवाई निर्मल्या राउत ने की जिन्होंने तीन ‘ट्राइ’ के जरिए 15 अंक बनाए जबकि तारुलता नाइक ने दो ‘ट्राइ’ की मदद से 10 अंक जोड़े।

पार्वती हांसदा ने भी स्कोरशीट में अपना नाम दर्ज कराया जिससे ओडिशा की महिला टीम को छह साल में अपना तीसरा राष्ट्रीय खिताब और एक बड़ी जीत हासिल हुई।

तीसरे स्थान के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 26-0 से हराकर कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की प्रतियोगिता 20-21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments