scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलभारत अंतिम अंडर-17 महिला मैत्री मैच में रूस से 0-3 से हारा

भारत अंतिम अंडर-17 महिला मैत्री मैच में रूस से 0-3 से हारा

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) भारत की अंडर-17 महिला टीम का सोची में तीन मैत्री मैच का अभियान रूस के हाथों तीसरी हार के साथ खत्म हुआ।

पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन 46वें मिनट में वैलेरिया मेन्यैलोवा ने गोल करके रूस को बढ़त दिला दी।

इसके बाद 80वें मिनट में पोलिना फ्रोलोवा ने एक और गोल करके रूस की बढ़त को दोगुना कर दिया। मैच के स्टॉपेज टाइम (90+2वें मिनट) में स्थानापन्न खिलाड़ी अन्ना बायखानोवा ने तीसरा गोल करके रूस की जीत पक्की कर दी।

भारत इस तीन मैचों की श्रृंखला का इस्तेमाल अगले महीने होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप चीन 2026 की तैयारियों के तौर पर कर रहा है।

इससे पहले भारत को पहले मैच में 0-4 से और दूसरे मैत्री मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

चीन के सूजौ में होने वाले एएफसी टूर्नामेंट के ग्रुप बी में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (दो मई), जापान (पांच मई) और लेबनान से होगा।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments