scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम में पत्नी से तकरार के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या की

गुरुग्राम में पत्नी से तकरार के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या की

Text Size:

गुरुग्राम, 17 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ तकरार के बाद कथित तौर पर अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी ऋषभ दीक्षित (33) गुरुग्राम में रह रहा था। पुलिस ने कहा कि चार महीने पहले अंतरजातीय विवाह किया था और उसकी पत्नी मुंबई में काम करती थी।

पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच रहने की व्यवस्था को लेकर लगातार तकरार होती थी और दीक्षित चाहता था कि उसकी पत्नी नौकरी छोड़कर उसके साथ गुरुग्राम में रहे।

पुलिस ने कहा कि बुधवार रात को दीक्षित ने पत्नी का फोन उठाना बंद कर दिया था जिसके बाद अगले दिन पत्नी उसके फ्लैट पर पहुंची जहां उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने कहा कि पत्नी ने मेंटेनेंस कर्मियों को बुलाया, जिसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर पति को छत के पंखे से लटका पाया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटनासथल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है

उसने बताया कि एक दिन पहले दीक्षित के परिवार ने भी उसकी दादी के निधन के बाद उससे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। यह पता चला है कि दीक्षित की पत्नी से नौकरी को लेकर तकरार चल रही थी। मामले की जांच जारी है।”

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments