चेन्नई, 17 अप्रैल (भाषा) फरुख चौधरी के इस सत्र के पहले गोल की बदौलत चेन्नइयिन एफसी ने यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को एससी दिल्ली को 1-0 से करीबी मुकाबले में हरा दिया।
मेजबान टीम ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और दिल्ली को अपने हाफ में दबाव में रखा। शुरुआती मौके पर अल्बर्टो नोगुएरा का प्रयास ब्लॉक कर दिया गया।
चेन्नइयिन को 11वें मिनट में सफलता मिली, जब नोगुएरा की सटीक रिवर्स पास पर फरुख ने बाईं ओर से बेहतरीन कोण बनाते हुए गोल कर दिया। जिससे टीम ने तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।
उन्होंने यह गोल चोटिल एल्सिन्हो को समर्पित किया, जो हाल ही में पूरे सत्र से बाहर हो गए हैं।
भाषा
आनन्द नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.