scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमखेलक्रिकेट सत्र के बीच रिहैब के लिये घर पर रहना कठिन था : आरसीबी के तेज गेंदबाज हेजलवुड

क्रिकेट सत्र के बीच रिहैब के लिये घर पर रहना कठिन था : आरसीबी के तेज गेंदबाज हेजलवुड

Text Size:

बेंगलुरू, 17 अप्रैल (भाषा) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि ‘रिहैबिलिटेशन’ (चोट के बाद उबरना) की प्रक्रिया उनके लिये कठिन थी हालांकि उन्होंने कहा कि 35 वर्ष की उम्र में चोट के बाद वापसी के लिये इंतजार करना जरूरी है ।

नवंबर 2025 से कई चोटों से उबर रहे हेजलवुड ने पिछले सप्ताह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी के मैच के दौरान वापसी की ।

उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पूर्व कहा ,‘‘ इस बार काफी लंबे समय तक मैदान से दूर रहा । क्रिकेट चालू रहते घर पर बैठकर रिहैब कराना कठिन था, खासकर एशेज और विश्व कप के बीच । मैं जल्दी से जल्दी वापसी करना चाहता था लेकिन हड़बड़ाना नहीं था ।’’

रॉयल्स के खिलाफ मैच में हेजलवुड ने चार ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने अपनी ओर से सब कुछ झोंक दिया । रॉयल्स के खिलाफ मैच से चार पांच दिन पहले मुझे लगा कि मैं तैयार हूं । टी20 में अभ्यास के दौरान उस तरह से खेलने की जरूरत है जो मैच में चाहिये और मैने वही किया ।’’

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments