scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतडीसीएम श्रीराम ने पॉलीमर इकाई में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी नीदरलैंड की कंपनी को बेची

डीसीएम श्रीराम ने पॉलीमर इकाई में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी नीदरलैंड की कंपनी को बेची

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) डीसीएम श्रीराम ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपनी अनुषंगी कंपनी श्रीराम पॉलीटेक लिमिटेड (एसपीएल) में अपनी आधी हिस्सेदारी नीदरलैंड की कंपनी टेक्नॉर एपेक्स बी वी को 56 लाख डॉलर में बेचेगी। इससे यह इकाई एक संयुक्त उद्यम में बदल जाएगी।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि डीसीएम श्रीराम के बोर्ड ने इस सौदे को मंजूरी दे दी है, जिसके 23 अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है।

इस लेनदेन से एसपीएल में डीसीएम श्रीराम की हिस्सेदारी 100 प्रतिशत से घटकर 50 प्रतिशत रह जाएगी, जिससे पॉलीमर कंपाउंड बनाने वाली यह कंपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी के बजाय एक संयुक्त उद्यम बन जाएगी।

डीसीएम श्रीराम ने कहा कि यह गठबंधन उन्नत सामग्री पोर्टफोलियो का विस्तार करने और उच्च वृद्धि वाले क्षेत्रों में वैश्विक साझेदारी बनाने की उसकी रणनीति का हिस्सा है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments