नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम इस महीने थाईलैंड में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अंडर-17 टीम के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलेगी। ये मैच दोनों टीम की एएफसी अंडर-17 एशियाई कप सऊदी अरब 2026 की तैयारियों का हिस्सा हैं और ये मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।
भारत की 24 सदस्यीय टीम बुधवार को थाईलैंड पहुंच गई। ये मैच 17 और 21 अप्रैल को खेले जाएंगे और ये बैंकॉक के पास समुत प्राकान में होंगे।
पिछले महीने बिबियानो फर्नांडिस की टीम ने थाईलैंड के लोपबुरी में थाईलैंड (2-2 से ड्रॉ), इंडोनेशिया (3-0 से जीत) और कोरिया गणराज्य (1-2 से हार) के खिलाफ तीन मैत्री मैच खेले थे। इन मुकाबलों के बाद टीम ने कोलकाता में अपना ट्रेनिंग शिविर जारी रखा।
भारत जेद्दा में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप के ग्रुप डी में ऑस्ट्रेलिया (छह मई), उज्बेकिस्तान (10 मई) और उत्तर कोरिया (13 मई) का सामना करेगा।
मैत्री मुकाबलों के लिए भारतीय टीम:
गोलकीपर: आलोक निषाद, मानसज्योति बरुआ, राजरूप सरकार।
डिफेंडर: अभिषेक कुमार मंडल, इंद्र राणा मगर, कोरोउ मैतेई कोंथौजम, लॉमसांगज़ुआला, मोहम्मद ऐमान बिन, मूसा आशिक सोफी, शुभम पूनिया।
मिडफील्डर: दलालमुओन गंगटे, डेनी सिंह वांगखेम, डाइमंड सिंह थोकचोम, मुकुंदो सिंह निंगथौजम, नितीशकुमार मैतेई येंगखोम।
फारवर्ड: आदिल अमन ए, अजलान शाह, गुनलेइबा वांगखेइराकपम, हीरंगनबा सेराम, लेसविन रेबेलो, रेहान अहमद, राज सिंह वाहेनगबम, वाशिंगटन सिंह एनगांगोम और युवराज कदम।
भाषा सुधीर
सुधीर
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
