scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमखेलवैशाली ने झोंग्यी से ड्रॉ खेला , खिताब की दौड़ में बरकरार

वैशाली ने झोंग्यी से ड्रॉ खेला , खिताब की दौड़ में बरकरार

Text Size:

पाफोस (साइप्रस), 14 अप्रैल (भाषा) भारतीय ग्रैंडमास्टर आर वैशाली ने चीन की झोंग्यी तान से ड्रॉ खेला और वह महिला कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में खिताब की दौड़ में बनी हुई हैं ।

कजाखस्तान की बिबिसेरा असायुबायेवा ने यूक्रेन की अन्ना मुजिचुक को हराकर खिताबी मुकाबला रोचक बना दिया है ।

पुरूष वर्ग में आर प्रज्ञानानंदा ने अमेरिका के फेबियानो कारूआना से ड्रॉ खेला और आठ खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में वह सातवें स्थान पर हैं । उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने एक दौर बाकी रहते खिताब जीत लिया है और इस साल के आखिर में वह विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिये भारत के डी गुकेश को चुनौती देंगे ।

महिला वर्ग में वैशाली और असायुबायेवा के 7 . 5 अंक हैं ।

वैशाली को 14वें और आखिरी दौर में कैटरीना लाग्नो से खेलना है जबकि असायुबायेवा का सामना दिव्या देशमुख से होगा ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments