scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमखेलकैंडिडेट्स शतरंज :विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिये गुकेश को टक्कर देंगे उजबेकिस्तान के सिंदोरोव

कैंडिडेट्स शतरंज :विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिये गुकेश को टक्कर देंगे उजबेकिस्तान के सिंदोरोव

Text Size:

पाफोस (साइप्रस), 14 अप्रैल (भाषा ) उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव ने 2026 कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है जो इस साल के आखिर में विश्व चैम्पियनशिप खिताब के लिये भारत के डी गुकेश को टक्कर देंगे ।

बीस वर्ष के सिंदारोव ने 13वें दौर में नीदरलैंड के अनीश गिरि से ड्रॉ खेलकर एक दौर बाकी रहते जीत दर्ज की ।

वह पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहे । भारत की चुनौती आर प्रज्ञानानंदा ने रखी थी जो 2025 फिडे सर्किट पर जीत के साथ इस टूर्नामेंट में पहुंचे थे ।

अठारह वर्ष के गुकेश दिसंबर 2024 में सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैम्पियन बने थे जिन्होंने सिंगापुर में चीन के डिंग लिरेन को हराया था ।

गुकेश और सिंदारोव के बीच विश्व चैम्पियनशिप मैच इतनी कम उम्र के दो खिलाड़ियों के बीच पहला खिताबी मुकाबला होगा ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments