scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशहरियाणा के सरकारी अस्पतालों ने 2025-26 में मरीजों को 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सत्र प्रदान किए

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों ने 2025-26 में मरीजों को 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सत्र प्रदान किए

Text Size:

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (भाषा) हरियाणा के अन्य सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ पीजीआईएमएस रोहतक ने 2025-26 के दौरान ‘गुर्दे की पुरानी बीमारी से पीड़ित’ (सीकेडी) मरीजों को लगभग 1.89 लाख मुफ्त डायलिसिस सत्र प्रदान किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हरियाणा की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा ने चंडीगढ़ में कहा कि साथ ही पीजीआईएमएस रोहतक के नेफ्रोलॉजी विभाग ने फरवरी 2023 और अप्रैल 2026 के बीच किए गए 34 गुर्दा प्रत्यारोपण में 100 प्रतिशत सफलता दर हासिल की है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान 2023 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम ने निरंतर प्रगति दिखाई है। प्रत्यारोपण कार्यक्रम की शुरुआत दो सफल ‘कैडेवरिक’ प्रतिरोपण से हुई और तब से इसमें लगातार विस्तार हुआ है, 2024 में 10 प्रतिरोपण, 2025 में 17 और 2026 में अब तक चार प्रतिरोपण पूरे हो चुके हैं, जो बेहतर क्षमता और बढ़ते जनविश्वास को दर्शाता है।

कैडेवरिक’ प्रतिरोपण का मतलब होता है मृत व्यक्ति (आमतौर पर ब्रेन डेड स्थिति में) से अंग लेकर उसका प्रतिरोपण।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments