scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशभाजपा-आरएसएस की ‘नफरत भरी सोच’ संविधान को नष्ट कर रही है: राहुल गांधी

भाजपा-आरएसएस की ‘नफरत भरी सोच’ संविधान को नष्ट कर रही है: राहुल गांधी

Text Size:

रायगंज (पश्चिम बंगाल), 14 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ‘‘नफरत भरी सोच’’ संविधान को नष्ट कर रही है।

राहुल गांधी ने साथ ही भाजपा पर वोट चोरी का आरोप भी लगाया।

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस की नफरत भरी सोच संविधान को नष्ट कर रही है।’’

उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर ‘‘वोट चोरी में शामिल होने’’ और ‘‘लोकतंत्र को नष्ट करने’’ का भी आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के लोगों से किए गए वादे के अनुसार नौकरियां नहीं दी हैं। उन्होंने साथ ही दावा किया कि 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है।

कांग्रेस नेता गांधी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पांच लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन 84 लाख युवाओं ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया है।’’

भाषा शोभना अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments