scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशराष्ट्रपति मुर्मू ने आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति मुर्मू ने आंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Text Size:

गांधीनगर, 14 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को डॉ. बी आर आंबेडकर की 135वीं जयंती पर गांधीनगर के लोक भवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था और उनका निधन छह दिसंबर, 1956 को हुआ।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के गांधीनगर स्थित लोक भवन में बाबासाहेब डॉ. बी आर आंबेडकर की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।’’

विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी इस अवसर पर आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

भाषा

सिम्मी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments