जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि राजस्थान के युवाओं का आत्मविश्वास और उनके नवाचारपूर्ण विचार 2047 तक विकसित भारत की मजबूत नींव रखेंगे।
उन्होंने यह बात राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित युवाओं के एक कार्यक्रम ‘माय भारत बजट क्वेस्ट–राजस्थान युवा संवाद’ कार्यक्रम को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करते हुए कही।
मोदी ने कहा कि यह पहल युवाओं को अपने नवाचारपूर्ण विचार, जमीनी अनुभव और संघीय बजट 2026 पर अपने दृष्टिकोण साझा करने का मंच प्रदान करती है।
युवाओं को “भविष्य के निर्माता” बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी ऊर्जा, विचार और भागीदारी देश की विकास यात्रा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
भाषा बाकोलिया जोहेब
जोहेब
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.