scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजैक्सन ग्रुप का राजस्व 2025-26 में 13 प्रतिशत बढ़कर 9,000 करोड़ रुपये पर, पांच नये उत्पाद पेश

जैक्सन ग्रुप का राजस्व 2025-26 में 13 प्रतिशत बढ़कर 9,000 करोड़ रुपये पर, पांच नये उत्पाद पेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) ऊर्जा समाधान प्रदाता जैक्सन ग्रुप का राजस्व वित्त वर्ष 2025-26 में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 9,000 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने सोमवार को पांच नए उत्पाद… जैक्सन जेनसेट एक्स्ट्रा, ऊर्जा भंडारण प्रणाली बीईएसएस, सोलर किट, मोबाइल लाइट टावर (एमएलटी) और इलेक्ट्रिक तिपहिया… को पेश करते हुए यह जानकारी दी।

जैक्सन के चेयरमैन समीर गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ये उत्पाद विस्तार भारत और वैश्विक बाजारों में ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप, भरोसेमंद और जिम्मेदार एकीकृत ऊर्जा परिवेश के निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

कंपनी वितरित ऊर्जा, सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, वैकल्पिक ईंधन और ऊर्जा भंडारण प्रणालियों के साथ-साथ मेट्रो, विद्युत, जल और सिविल ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण ) सेवाएं प्रदान करती है।

छह विनिर्माण संयंत्रों, 30 से अधिक बिक्री कार्यालयों और 12 अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों के साथ, जैक्सन ने भारत और वैश्विक बाजारों में अपनी मजबूत उपस्थिति स्थापित की है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments