scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशकर्नाटक में हाथी का बच्चा 20 फुट गहरे कुएं में गिरा, बचाव कार्य जारी

कर्नाटक में हाथी का बच्चा 20 फुट गहरे कुएं में गिरा, बचाव कार्य जारी

Text Size:

मंगलुरु (कर्नाटक), 13 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में हाथी का बच्चा 20 फुट गहरे कुएं में गिर गया और हालत स्थिर बताई जा रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिमी घाट के सुल्लिया तालुक के संपाजे रेंज में हुई।

वन अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग के 10 सदस्यीय दल द्वारा सुबह से ही बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

कुएं के आसपास खुदाई कर ढलान बनाने के लिए दो जेसीबी मशीन लगाई गई हैं, ताकि हाथी का बच्चा आसानी से बाहर निकल सके।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य प्रगति पर है।

भाषा

राखी सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments