scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशआशा भोसले की अंतिम यात्रा; हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी

आशा भोसले की अंतिम यात्रा; हजारों प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी

Text Size:

मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) महान गायिका आशा भोसले की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पार्थिव शरीर को लेकर वाहन जब सोमवार को शिवाजी पार्क की ओर बढ़ा, तो सड़कों पर खड़े लोगों ने उस आवाज को नम आंखों से अंतिम विदाई दी, जिसने आठ दशकों तक भारतीय संगीत को परिभाषित किया। इस वाहन को उनके पसंदीदा सफेद और पीले फूलों से सजाया गया।

भारत के सबसे प्रसिद्ध पार्श्व गायकों में से एक, भोसले का रविवार सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे शिवाजी पार्क अंत्येष्टि स्थल पर किया जाएगा।

गायिका के पसंदीदा सफेद और पीले फूलों से सजी सफेद गाड़ी उनके पार्थिव शरीर को उनके लोअर परेल स्थित आवास से लगभग पांच किलोमीटर दूर दादर के शिवाजी पार्क तक ले गई। इस पर महाराष्ट्र की पारंपरिक ‘नथ’ पहने उनकी एक बड़ी तस्वीर लगी हुई थी।

ताबूत को वाहन में रखते समय पुलिस बैंड ने एक मातमी धुन बजाई।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments