scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअभिनेता मोहित रैना ने कश्मीरी पंडित युवाओं से नशा-रोधी अभियान में शामिल होने का आग्रह किया

अभिनेता मोहित रैना ने कश्मीरी पंडित युवाओं से नशा-रोधी अभियान में शामिल होने का आग्रह किया

Text Size:

जम्मू, 11 अप्रैल (भाषा) ‘देवो के देव महादेव’ एवं ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना ने शनिवार को कश्मीरी पंडित युवाओं से जम्मू कश्मीर में नशा-रोधी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश में 100 दिवसीय ‘नशा मुक्त अभियान’ की शुरुआत के उपलक्ष्य में ‘वॉकाथॉन’ का नेतृत्व किया। इस पहल के तहत लगभग सभी जिला मुख्यालयों में विशाल रैलियां आयोजित की गईं।

श्रीनगर के मूल निवासी रैना यहां जम्मू कश्मीर के राहत और पुनर्वास आयुक्त (प्रवासी) अरविंद कारवानी के कार्यालय पहुंचे। उन्हें कारवानी ने अधिवास प्रमाण पत्र जारी किया।

रैना जम्मू में पढ़ाई करने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चले गये थे।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments