नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मंडी में नशे की हालत में हुए झगड़े के बाद 34 वर्षीय व्यक्ति की उसके दोस्त ने कथित रूप से हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान मूलचंद के रूप में हुई है जो ट्रैक्टर चालक है। उस गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात को हुई जब झारखंड के रहने वाले पीड़ित रणजीत ने शराब पीने के बाद आरोपी से बहस की।
सूत्र ने बताया कि रणजीत मंडी में मजदूरी करता था और वहीं टिन की झोपड़ी रहता था। उन्होंने बताया कि वह नशे में था और इसी हालत में मूलचंद का फोन लेकर चला गया जिसके चलते दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई।
सूत्र ने बताया, ‘झगड़े के दौरान, रणजीत ने कथित तौर पर मूलचंद को थप्पड़ मारा। इससे क्रोधित होकर आरोपी ने लकड़ी का तख्ता उठाया और उसके सिर पर मार दिया।”
उसे तत्काल पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
भाषा नोमान
नोमान माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
