scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतटीकेएम और विप्रो थ्रीडी के बीच समझौता, बिदादी में स्थापित होगा उत्कृष्टता केंद्र

टीकेएम और विप्रो थ्रीडी के बीच समझौता, बिदादी में स्थापित होगा उत्कृष्टता केंद्र

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने शुक्रवार को कहा कि उसने ‘एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग’ में एक उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) स्थापित करने के लिए विप्रो थ्रीडी के साथ साझेदारी की है।

‘एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग’ एक ऐसी प्रौद्योगिकी है जिसमें डिजिटल डिजाइन की मदद से वस्तुओं को परत-दर-परत जोड़कर बनाया जाता है, इसे आमतौर पर थ्रीडी प्रिंटिंग भी कहा जाता है।

यह केंद्र बिदादी स्थित टोयोटा तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित किया जाएगा। टीकेएम ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों ने इस पहल के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य आधुनिक विनिर्माण प्रौद्योगिकियों में भविष्य की क्षमताओं का निर्माण करना और उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

टीकेएम के मुख्य रणनीति अधिकारी जी शंकर ने कहा कि यह सहयोग भविष्य की प्रतिभाओं को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सरकार के ‘स्किल इंडिया’ मिशन में योगदान देगा।

इस समझौते के तहत, विप्रो थ्रीडी तकनीकी विशेषज्ञता, कार्यबल का कौशल विकास और प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रदान करेगी। कार्यक्रम में इंटर्नशिप, इंटर्नशिप, लाइव उद्योग परियोजनाएं और कार्यशालाएं शामिल होंगी।

बयान के अनुसार, यह केंद्र ‘काइजेन’ (निरंतर सुधार की जापानी पद्धति) और ‘इंडस्ट्री 4.0’ जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसमें डिजिटल विनिर्माण, स्वचालित प्रणाली और संसाधनों के बेहतर उपयोग जैसे विषयों को शामिल किया जाएगा।

भाषा सुमित रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments