scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमऊ में एक अज्ञात युवक का शव बरामद

मऊ में एक अज्ञात युवक का शव बरामद

Text Size:

मऊ (उप्र), नौ अप्रैल (भाषा) मऊ जिले में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। उसका चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सराय लखंसी थाना क्षेत्र के रणबीरपुर गांव में सुबह सैर पर निकले एक व्यक्ति ने सड़क के किनारे एक युवक का शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

सूत्रों ने बताया कि मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जांच कर सुबूत जुटाये।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक के सिर पर गहरे घाव के निशान थे और उसका चेहरा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया, ”प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लगभग 25 वर्षीय इस युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या की गई है। घटनास्थल से चप्पलें, कुछ दस्तावेज और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।”

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।

कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच करने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए एक टीम गठित की गई है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments