scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशमणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बम हमले के सिलसिले में यूकेएनए के तीन संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार: पुलिस

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बम हमले के सिलसिले में यूकेएनए के तीन संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार: पुलिस

Text Size:

इंफाल, आठ अप्रैल (भाषा) मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी में हुए बम विस्फोट के सिलसिले में एक प्रतिबंधित संगठन के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इस विस्फोट में दो बच्चों की मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, ये गिरफ्तारियां चुराचंदपुर जिले में की गई हैं।

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में मंगलवार को हिंसा भड़क उठी। बम विस्फोट से एक घर पर हमला होने से दो बच्चों की मौत हो गई। बाद में विस्फोट के विरोध में प्रदर्शन कर रही भीड़ ने सीआरपीएफ कैंप पर धावा बोल दिया, जहां गोलीबारी में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

बुधवार को पुलिस ने कहा, ‘ट्रोंगलाओबी घटना के बाद शुरू किए गए विभिन्न अभियानों में यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) से जुड़े होने के संदेह में तीन सदस्यों को चुराचांदपुर जिले में गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामत हुए हैं।’

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जम्पाओ कुकी, सासांग और पौलालेम वैफाई के रूप में हुई है।

भाषा

शुभम माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments