scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबैंक ऑफ बड़ौदा ने पेश किया एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच

बैंक ऑफ बड़ौदा ने पेश किया एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपनी शाखाओं पर ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित बहुभाषी संवाद मंच ‘बीओबी संवाद’ पेश किया है।

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने इस ऑनलाइन मंच का उद्घाटन किया।

बैंक ने बयान में कहा कि यह मंच भाषाई बाधाओं को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है और ग्राहकों एवं शाखा कर्मचारियों को उनकी पसंदीदा भाषा में सहज संवाद करने में सक्षम बनाता है।

पूरी तरह आंतरिक स्तर पर विकसित यह मंच एआई-संचालित भाषण और भाषा प्रौद्योगिकियों का उपयोग करता है और यह 22 भाषाओं में वास्तविक समय, दोतरफा संवाद को सक्षम बनाता है। यह सुनिश्चित करता है कि बातचीत संदर्भ के अनुरूप सटीक और प्राकृतिक प्रवाह वाली हो।

बैंक ने कहा कि इस मंच के जरिये ग्राहक सेवा काउंटर पर अपनी पसंदीदा भाषा में सवाल पूछ सकते हैं या टाइप कर सकते हैं जिसका कर्मचारी की चुनी हुई भाषा में तुरंत अनुवाद किया जाता है। इसी तरह, कर्मचारियों के उत्तर भी ग्राहक की भाषा में तुरंत उपलब्ध होते हैं।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments