scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशबंगाल चुनाव: भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की चल संपत्ति पांच वर्षों में दो गुना से अधिक बढ़ी

बंगाल चुनाव: भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की चल संपत्ति पांच वर्षों में दो गुना से अधिक बढ़ी

Text Size:

कोलकाता, पांच अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले की आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहीं भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने अपने चुनावी हलफनामे में कहा है कि पिछले पांच वर्षों में उनकी चल संपत्तियों का मूल्य दोगुने से अधिक बढ़कर 2.56 करोड़ रुपये हो गया है।

नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, पॉल की अचल संपत्ति लगभग 1.28 करोड़ रुपये पर अपरिवर्तित रही।

भाजपा उम्मीदवार की कुल चल संपत्ति 2021 में उनके निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार नामांकन पत्र दाखिल करने के समय 1.10 करोड़ रुपये से बढ़कर 2.56 करोड़ रुपये हो गई।

फैशन डिजाइनर से राजनीतिज्ञ बनीं पॉल ने तीन दिन पहले अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

भाजपा विधायक ने अपनी कुल संपत्ति 3.84 करोड़ रुपये घोषित की है।

हालांकि, चुनाव हलफनामे के अनुसार, पॉल की वार्षिक आय में काफी गिरावट आई है, जो 2020-21 और 2024-25 के बीच औसतन 3.73 लाख रुपये रही। 2021 में 19.71 लाख रुपये की तुलना में 2026 में उसकी देनदारियां घटकर लगभग 12.01 लाख रुपये रह गईं।

निर्वाचन आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कई राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली पॉल के खिलाफ आपराधिक मामलों की संख्या 2021 में दो से बढ़कर 2026 में 22 हो गई।

आसनसोल के बनवारीलाल भालोटिया कॉलेज से बीएससी स्नातक पॉल ने एक प्रतिष्ठित संस्थान से फैशन डिजाइन में डिप्लोमा कोर्स किया है।

भाषा प्रशांत संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments