scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशमानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के चालक दल की सुरक्षा के लिए इसरो ने ‘मिशन मित्र’ शुरू किया

मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के चालक दल की सुरक्षा के लिए इसरो ने ‘मिशन मित्र’ शुरू किया

Text Size:

बेंगलुरु, 3 अप्रैल (भाषा) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि उसने दो अप्रैल से नौ अप्रैल तक लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश के लेह में ‘मिशन मित्र’ शुरू किया है जो अपनी तरह का पहला टीम के व्यवहार संबंधी अध्ययन है और इससे गगनयान जैसे मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन को मदद मिलेगी।

इस मिशन का उद्घाटन इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य चालक दल की सुरक्षा और अच्छा प्रदर्शन सुनिश्चित करना है।

इसरो ने एक बयान में कहा, ‘‘मिशन मित्र अपनी तरह का पहला टीम व्यवहार अध्ययन है जिसे इसरो और भारतीय वायु सेना-‘इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन’ ने अत्यधिक ऊंचाई वाले वातावरण में काम करने वाले चालक दल और जमीन पर काम करने वाले दलों की शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और परिचालन संबंधी गतिशीलता की समीक्षा करने के लिए तैयार किया है।

अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि इस अध्ययन का उद्देश्य चालक दल (गगनयात्रियों) और जमीन पर काम करने वाले नियंत्रण दलों के बीच संचालन में पारस्परिक समन्वय एवं पर्यावरणीय और परिचालन संबंधी दबाव में प्रभावी निर्णय लेने को लेकर समझ विकसित करना है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments