scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअहमदाबाद हवाई अड्डे पर दो करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

अहमदाबाद हवाई अड्डे पर दो करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, दो गिरफ्तार

Text Size:

अहमदाबाद, तीन अप्रैल (भाषा) गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे पर शुक्रवार को करीब दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ (हाइड्रोपोनिक वीड) के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) से मिली सूचना के आधार पर, सीमा शुल्क विभाग की हवाई खुफिया इकाई (एआईयू) के अधिकारियों ने सुबह बैंकॉक (थाईलैंड) से आए दो यात्रियों को रोका।

उन्होंने बताया कि दोनों यात्रियों के सामान से हरे रंग के पदार्थ से भरे आठ ‘वैक्यूम-सील्ड’ प्लास्टिक के पैकेट बरामद किए गए और परीक्षण के बाद इसके हाइड्रोपोनिक वीड होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि जब्त पदार्थ का वजन 2.254 किलोग्राम है, जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये है।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ स्‍वापक औषधि ‍और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा धीरज सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments