scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशहरियाणा के मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और नाली व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और नाली व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया

Text Size:

चंडीगढ़, तीन अप्रैल (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और नाली व्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे गांवों के तालाबों और अपशिष्ट जल नालियों की नियमित और समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करें।

हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सैनी ने कहा कि तालाबों में बदबू नहीं होनी चाहिए और आवासीय क्षेत्रों में जलभराव से बचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सफाई, गाद हटाने और नाली निर्माण का कार्य मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत किया जाए ताकि पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने तालाब निर्माण और आधुनिकीकरण में आधुनिक तकनीक के उपयोग के साथ तालाबों के आसपास के क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने का भी आह्वान किया।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments