scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशजादू का करतब दिखाने का वादा कर सोने की अंगूठी चुराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

जादू का करतब दिखाने का वादा कर सोने की अंगूठी चुराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

बीड, तीन अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड में जादू दिखाने का वादा कर सोने की अंगूठी चुराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, यह घटना एक फरवरी को उस समय घटी जब पीड़ित भीमा जाधवार पुणे जाने के लिए कैज बस स्टैंड पर इंतजार कर रहा था।

अधिकारी ने बताया, ‘दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे संपर्क किया और पूछा कि क्या वे कोई चमत्कार देखना चाहते हैं। दोनों ने जाधवर को अपनी सोने की अंगूठी उतारकर एक सफेद रुमाल में रखने के लिए मना लिया। फिर उन्होंने जाधवर को 10 मिनट तक आंखें बंद रखने का निर्देश दिया ताकि वह जादू देख सकें। जब पीड़ित ने अपनी आंखें खोलीं, तो दोनों व्यक्ति और उनकी अंगूठी गायब हो चुकी थी।’

अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की जांच में नासिक के येओला निवासी अमजद मदारी पर शक हुआ, जो उस इलाके के कुख्यात अपराधियों के समूह का सदस्य है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि मदारी के साथी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा

राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments