scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशदिल्ली में झगड़े के बाद 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; तीन पकड़े गए

दिल्ली में झगड़े के बाद 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; तीन पकड़े गए

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के हैदरपुर नहर के पास हुए झगड़े में 20 वर्षीय युवक की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को हुई घटना के सिलसिले में दो व्यक्तियों और एक नाबालिग को पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान 18 वर्षीय करण उर्फ ​तरुण के रूप में हुई है। उसने अपने साथियों 22 वर्षीय मोंटी और एक नाबालिग के साथ मिलकर नितेश उर्फ निक्की पर कथित तौर पर हमला किया था।

पुलिस के अनुसार, नितेश और करण के बीच पहले कहासुनी हुई थी और इसी दौरान आरोपियों में से एक ने पीड़ित पर कई बार चाकू से वार कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटनाओं के वास्तविक क्रम का पता लगाने और अपराध में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद करने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments