scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशमोदी, शाह की ज्यादा यात्राओं से द्रमुक और सहयोगी दलों की जीत का अंतर बढ़ेगा : स्टालिन

मोदी, शाह की ज्यादा यात्राओं से द्रमुक और सहयोगी दलों की जीत का अंतर बढ़ेगा : स्टालिन

Text Size:

कोयंबटूर (तमिलनाडु), दो अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राज्य में जितनी अधिक यात्राएं होंगी, सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत का अंतर उतना ही अधिक होगा।

स्टालिन ने यह भी आरोप लगाया कि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने अपने घोषणापत्र में उनकी पार्टी की प्रमुख योजनाओं की नकल की है।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख स्टालिन ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक महासचिव पलानीस्वामी के पास गिनाने के लिए कोई उपलब्धियां नहीं है।

स्टालिन ने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी ने द्रमुक सरकार की कई योजनाओं की नकल करते हुए एक घोषणापत्र जारी किया है।

भाषा आशीष अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments