scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसाई पैरेंटरल्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में चार प्रतिशत चढ़ा

साई पैरेंटरल्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में चार प्रतिशत चढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) विविध ‘फार्मास्यूटिकल फॉर्म्युलेशन’ कंपनी साई पैरेंटरल्स लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 392 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 405 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 3.32 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 6.17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 416.20 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा और अंत में 3.67 प्रतिशत चढ़कर 406.40 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर ने 400 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की जो 2.04 प्रतिशत की बढ़त दर्शाता है। कारोबार के दौरान यह 6.12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 416 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा। अंत में यह 405 रुपये पर बंद हुआ जो 3.32 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन बीएसई पर 1,795.44 करोड़ रुपये और एनएसई पर 1,789.26 करोड़ रुपये रहा।

एनएसई पर साई पैरेंटरल के 42.71 लाख शेयर जबकि बीएसई पर 5.48 लाख शेयर का लेन-देन हुआ।

साई पैरेंटरल्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 1.05 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए 372-392 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी वैश्विक ‘फॉर्म्युलेशन’ कारोबार को मजबूत करने और ‘इंजेक्टेबल’ उत्पादों एवं ‘ओरल सॉलिड डोज फॉर्म्युलेशन’ में अपनी क्षमताओं के विस्तार के लिए करेगी।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments