scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशझारखंड के लातेहार में माओवादी ने आत्मसमर्पण किया

झारखंड के लातेहार में माओवादी ने आत्मसमर्पण किया

Text Size:

लातेहार (झारखंड), दो अप्रैल (भाषा) झारखंड के लातेहार जिले में बृहस्पतिवार को पांच लाख रुपये के एक इनामी माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरेंद्र लोहरा उर्फ ​​टाइगर जी झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का ‘उप-क्षेत्रीय कमांडर’ था, जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एक पृथक गुट है।

पलामू के महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, ‘‘लोहरा पिछले 20 वर्षों से माओवादी गतिविधियों में शामिल रहा है। उसने भाकपा (माओवादी) के सदस्य के रूप में शुरुआत की और बाद में जेजेएमपी में शामिल हो गया।’’

सिन्हा ने कहा कि 2025 में कुल 23 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था जबकि 2026 में पांच माओवादियों ने ऐसा किया है।

भाषा गोला देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments