scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतट्रंप की ईरान को दी चेतावनी के कारण डॉलर मजबूत होने से सोना वायदा कीमत में गिरावट

ट्रंप की ईरान को दी चेतावनी के कारण डॉलर मजबूत होने से सोना वायदा कीमत में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, दो अप्रैल (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतें 6,004 रुपये टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। यह गिरावट पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण हुई, जिससे अमेरिकी डॉलर मज़बूत हुआ और निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने में चार दिनों से जारी तेजी का रुख पलट गया। सोने के जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 6,004 रुपये यानी 3.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,47,704 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

विश्लेषकों ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतें इसलिए गिर गईं, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों के बाद ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के और बढ़ने की आशंका के बाद डॉलर में फिर से मज़बूती देखी गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा में चार दिन की तेज़ी भी थम गई, यह 194.70 डॉलर या 4.05 प्रतिशत गिरकर 4,618.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments