scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशगांदरबल मुठभेड़ की 'पारदर्शी और समयबद्ध जांच' होनी चाहिए: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

गांदरबल मुठभेड़ की ‘पारदर्शी और समयबद्ध जांच’ होनी चाहिए: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

Text Size:

श्रीनगर, दो अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को कहा कि गांदरबल में एक मुठभेड़ में एक स्थानीय व्यक्ति की मौत के मामले की पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए और तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

सेना ने बुधवार को बताया कि घाटी के गांदरबल जिले के अरहामा में रात भर चली मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया। राशिद अहमद मुगल के परिजनों ने दावा किया है कि वह निर्दोष था। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने और जांच की मांग की है।

अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि परिवार के दावे को सिरे से खारिज नहीं किया जाना चाहिए। कम से कम इस घटना की पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए और सभी तथ्यों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘जांच की घोषणा में देरी करने का कोई भी प्रयास केवल विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाएगा और यह किसी के भी हित में नहीं है।’

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments