scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअलीगढ़ जिले में किसान की मधुमखियों के हमले से मौत

अलीगढ़ जिले में किसान की मधुमखियों के हमले से मौत

Text Size:

हाथरस(उप्र), दो अप्रैल (भाषा) अलीगढ़ जिले में इगलास कोतवली क्षेत्र के कैमाबली गांव में बृहस्पतिवार को मधुमक्खियों के हमले में एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक कैमाबली गांव में किसान मनोहर लाल (55) दोपहर अपने खेत में परिवार के लोगों के साथ काम कर रहे थे तभी एक पेड़ से मधुमक्खियां के एक झुंड ने उनपर हमला बोल दिया।

पुलिस के अनुसार लोगों ने जैसे-तैसे मनोहर लाल के ऊपर से मधुमक्खियां के झुंड को हटाया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो गए।

पुलिस के मुताबिक परिजन उन्हें हाथरस के जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

अस्पताल के डॉक्टर राहुल चौधरी ने बताया कि किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोला था तथा उन्हें यहां मृत अवस्था में ही लाया गया था।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments