scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशशिवगंगा में उड़न दस्ते ने द्रमुक सांसद कनिमोई के काफिले की जांच की

शिवगंगा में उड़न दस्ते ने द्रमुक सांसद कनिमोई के काफिले की जांच की

Text Size:

शिवगंगा (तमिलनाडु), दो अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बेहिसाब नकदी और प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर जारी कार्रवाई के तहत बृहस्पतिवार को एक चुनावी उड़न दस्ते ने शिवगंगा जिले में द्रमुक की सांसद कनिमोई करुणानिधि के वाहन को रोका और उसकी जांच की।

द्रमुक की उप महासचिव कनिमोई क्षेत्र में चुनावी सभाओं में शामिल होने जा रही थीं, तभी उनके काफिले को उड़न दस्ता टीम (एफएसटी) और ‘स्टैटिक सर्विलांस टीम’ (एसएसटी) के कर्मियों ने एक निर्धारित चौकी पर रोक लिया।

सूत्रों के अनुसार, टीम ने सांसद के वाहन और उनके काफिले में शामिल अन्य गाड़ियों की गहन तलाशी ली। इस दौरान बनाई गई वीडियो में अधिकारी वाहन की डिक्की और सामान की जांच करते हुए दिख रहे हैं, जबकि कनिमोई इंतजार करती रहीं। निर्वाचन आयोग ने राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है, जिसके बीच यह कार्रवाई की गई। इससे पहले इस सप्ताह तिरुचि-नागपट्टिनम राजमार्ग पर मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के वाहन की भी इसी तरह जांच की गई थी।

विधानसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने सैकड़ों उड़न दस्ते तैनात किए हैं, ताकि प्रमुख नेताओं की निगरानी की जा सके और चुनावी कानूनों के उल्लंघन को रोका जा सके।

भाषा जोहेब नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments