scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशकृषि उपज मंडी के अतिरिक्त सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

कृषि उपज मंडी के अतिरिक्त सचिव रिश्वत लेते गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, दो अप्रैल (भाषा) जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बृहस्पतिवार को सीकर जिले में कृषि उपज मंडी अतिरिक्त सचिव को 40,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कृषि उपज मंडी, सीकर के अतिरिक्त सचिव रणधीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास कृषि उपज मंडी, नीमकाथाना के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी है।

एसीबी के बयान के अनुसार, परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसके परिजनों के नाम चार दुकानों के लाइसेंस जारी करने की एवज में सिंह द्वारा रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

बयान में कहा गया कि शिकायत के सत्यापन के दौरान इसकी पुष्टि हुई।

टीम ने बृहस्पतिवार को आरोपी को परिवादी से 40,000 रुपये बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

भाषा पृथ्वी शोभना शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments