scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशपंजाब में जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण एक अप्रैल से शुरू: मान

पंजाब में जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण एक अप्रैल से शुरू: मान

Text Size:

चंडीगढ़, एक अप्रैल (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में पहली बार जाति आधारित सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण एक अप्रैल से शुरू किया गया।

मान ने कहा कि इसका उद्देश्य समान विकास और लक्षित नीति निर्माण सुनिश्चित किया जाना है।

मान ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की चार साल की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि सर्वेक्षण पूरी गोपनीयता बनाए रखते हुए सभी समुदायों के जीवन स्तर का आकलन करेगा।

उन्होंने विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में ग्रामीण विकास पर 3,847 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं, जबकि 2017-22 के दौरान यह राशि 1,883 करोड़ रुपये थी और 2025-26 में 2,367.64 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना है।

भाषा यासिर अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments