scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशकेरल महिला आयोग की प्रमुख को अश्लील संदेश भेजने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

केरल महिला आयोग की प्रमुख को अश्लील संदेश भेजने का आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, एक अप्रैल (भाषा) राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को अश्लील संदेश और तस्वीरें भेजने के आरोप में 37 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कन्नूर जिले के तालिपारम्बा निवासी आरोपी पी जगदीश को 27 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और उसके अगले दिन तिरुवनंतपुरम की एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

आयोग की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता पी. सतीदेवी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तिरुवनंतपुरम सिटी साइबर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के फोन की जांच से पता चला है कि उसने कई अन्य महिलाओं को भी इसी तरह के अश्लील संदेश और तस्वीरें भेजी थीं।

भाषा तान्या रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments