scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशहम समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाले थे : एडमिरल डी के त्रिपाठी

हम समुद्र के रास्ते पाकिस्तान पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाले थे : एडमिरल डी के त्रिपाठी

Text Size:

मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय नौसेना समुद्र से पाकिस्तान पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाली थी, जब उन्होंने “सैन्य कार्रवाई रोकने” का अनुरोध किया।

वह यहां नौसेना अलंकरण समारोह में बोल रहे थे, जहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पिछले साल चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपनी विशिष्ट सेवा के लिए दो शीर्ष नौसेना अधिकारियों को युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया।

उन्होंने नौसेना की भूमिका पर कहा, “यह अब कोई छिपी हुई बात नहीं है कि जब पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया, तब हम समुद्र से उस पर कुछ ही मिनट में हमला करने वाले थे।”

पश्चिम एशिया संघर्ष के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब से अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से इस क्षेत्र में 20 से अधिक वाणिज्यिक जहाजों पर हमले हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि संघर्ष के बीच लगभग 1,900 जहाज फंसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों की दैनिक संख्या संघर्ष से पहले के लगभग 130 के औसत से घटकर छह-सात रह गई है।

भाषा

प्रशांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments