नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी को चार लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सीबीआई ने अधिकारी की पहचान एमसीडी में शाहदरा उत्तर के उपायुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक कुमार मिश्रा के रूप में की है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार को ‘कतई बर्दाश्त’ नहीं करने की नीति है और इस बाबत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, सीबीआई ने मिश्रा की ओर से रिश्वत की मांग किये जाने की सूचना मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
इस बारे में अभी और जानकारी नहीं मिल पाई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्ट के मुताबिक, गुप्ता ने कहा, “हम स्वच्छ और पारदर्शी शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में अडिग हैं।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार को ‘कतई बर्दाश्त’ नहीं करने की नीति है। उन्होंने कहा कि इस बाबत“ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोई अपवाद नहीं होगा। किसी को कोई संरक्षण नहीं दिया जाएगा।”
भाषा नोमान
नोमान नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.