scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएनटीपीसी रिन्यूएबल ने सौर परियोजनाओं से 168 मेगावाट वाणिज्यिक बिजली की आपूर्ति शुरू की

एनटीपीसी रिन्यूएबल ने सौर परियोजनाओं से 168 मेगावाट वाणिज्यिक बिजली की आपूर्ति शुरू की

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 मार्च (भाषा) एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. (एनआरईएल) ने गुजरात के खावड़ा स्थित अपनी दो सौर परियोजनाओं से 168.02 मेगावाट बिजली की वाणिज्यिक आपूर्ति शुरू कर दी है।

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी अनुषंगी की अनुषंगी एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. (एनआरईएल) ने गुजरात के खावड़ा स्थित अपनी दो सौर परियोजनाओं से 168.02 मेगावाट बिजली की वाणिज्यिक आपूर्ति शुरू कर दी है।

इसके साथ ही एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता 89,057 मेगावाट और वाणिज्यिक क्षमता 87,977 मेगावाट हो गई है।

एनआरईएल ने 1,255 मेगावाट की खावड़ा-एक सौर पीवी परियोजना में से 78.02 मेगावाट बिजली की वाणिज्यिक आपूर्ति 31 मार्च, 2026 से शुरू कर दी है।

इसी तरह, इसने 1,200 मेगावाट की खावड़ा-दो सौर पीवी परियोजना में से 90 मेगावाट बिजली की वाणिज्यिक आपूर्ति शुरू कर दी है।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments