scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशदिल्ली में चाकूबाजी की अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग समेत पांच लोग पकड़े गए

दिल्ली में चाकूबाजी की अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग समेत पांच लोग पकड़े गए

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में दो नाबालिगों को चाकू मारने के आरोप में दो किशोरों समेत तीन लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक अलग घटना में, नंद नगरी में 26 वर्षीय व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गोकलपुरी के गंगा विहार इलाके में 28 मार्च को मामूली कहासुनी के बाद 17 वर्षीय दो लड़कों पर हमला किया गया था।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित एक पाइपलाइन के पास एक दोस्त से मिलने गए थे, जहां आरोपी कार्तिक (19) और उसके साथियों के साथ उनकी बहस हो गई।

आरोपी ने दोनों किशोरों को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया। पुलिस घायलों को जीटीबी अस्पताल ले गई। मामला दर्ज कर कार्तिक को बाद में शाहदरा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उसके दो नाबालिग साथियों को भी मामले में पकड़ा गया है।

नंद नगरी में एक अलग मामले में, लोकेश नामक 26 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को सुंदर नगरी में अपने घर लौटते समय कथित तौर पर बिना किसी उकसावे के चाकू मार दिया गया।

एक टीम ने दो आरोपियों जुबेर उर्फ ​​जुब्बी (22) और दीपक (20) को गिरफ्तार किया, दोनों सुंदर नगरी के निवासी हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जुबेर पहले भी झपटमारी के एक मामले में शामिल पाया गया है।’’

भाषा नोमान नोमान धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments