scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशउप्र : महराजगंज में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

उप्र : महराजगंज में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

Text Size:

महराजगंज, 30 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में शादी का झांसा देकर 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सिद्धार्थ के अनुसार, आरोपी अशरफ अली (19) का पीड़िता (21) के साथ करीब डेढ़ महीने से संबंध था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस के मुताबिक इस संबंध में 13 मार्च को बृजमनगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को सोमवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments