scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशतमिलनाडु चुनाव : डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत विरुधाचलम से चुनाव लड़ेंगी

तमिलनाडु चुनाव : डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत विरुधाचलम से चुनाव लड़ेंगी

Text Size:

चेन्नई, 28 मार्च (भाषा) डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत 23 अप्रैल को होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विरुधाचलम से और उनके बेटे एवं पार्टी की युवा शाखा के सचिव विजय प्रभाकर विरुधुनगर से चुनाव लड़ेंगे।

दिवंगत अभिनेता-नेता विजयकांत द्वारा गठित देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके), द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नीत धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा है और इसे 10 सीट आवंटित की गई हैं।

डीएमडीके द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, प्रेमलता विरुधाचलम विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

विजयकांत ने 2006 के विधानसभा चुनावों में विरुधाचलम सीट से जीत हासिल की थी।

डीएमडीके नेता वी. एलंगोवान धर्मपुरी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। आर मोहनराज सेलम पश्चिम से, जबकि ए आर एलनगोवन ओमालुर से उम्मीदवार बनाए गए हैं। पूर्व विधायक एल वेंकटेशन मैलम से पार्टी के उम्मीदवार होंगे और अनागई डी मुरुगेसन पल्लवरम से चुनाव लड़ेंगे।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments