scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशदिल्ली पुलिस की यातायात इकाई में 76 क्रेन शामिल, 125 नए स्पीड कैमरे लगाए

दिल्ली पुलिस की यातायात इकाई में 76 क्रेन शामिल, 125 नए स्पीड कैमरे लगाए

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को अपनी यातायात इकाई में 76 नयी क्रेन शामिल की गयीं वहीं राष्ट्रीय राजधानी में 125 अतिरिक्त ‘ओवरस्पीडिंग डिटेक्शन कैमरे’ लगाए गए।

पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए इन क्रेन का उद्देश्य अवैध रूप से खड़े और खराब पड़े वाहनों को जल्दी हटाना है, जो शहर में सुचारू यातायात में बाधा बनते हैं।

इसके साथ ही, बल ने अपने स्वचालित प्रवर्तन नेटवर्क का विस्तार करते हुए 125 नए ‘‘ओवर-स्पीडिंग वॉयलेशन डिटेक्शन’’ (ओएसवीडी) कैमरे लगाए हैं, जिससे इनकी कुल संख्या करीब 140 सड़कों पर 250 कैमरों तक पहुंच गई है।

ये कैमरे ई-चालान प्रणाली से जुड़े हैं, जिससे प्रवर्तन प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनेगी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह पहल नियमों के उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए “फेसलेस” और प्रौद्योगिकी आधारित निगरानी की दिशा में व्यापक बदलाव का हिस्सा है, जो दिल्ली में सड़क दुर्घटनाओं और मौतों का एक बड़ा कारण हैं।

बाद में एक ‘संपर्क सभा’ को संबोधित करते हुए गोलछा ने यातायात इकाई की भूमिका पर जोर देते हुए कहा, “यातायात पुलिस दिल्ली पुलिस की सबसे अधिक दिखाई देने वाली इकाइयों में से एक है इसलिए हमारा काम प्रभावी और पारदर्शी होना चाहिए, ताकि जनता का विश्वास कायम रहे।”

उन्होंने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर भी बल दिया और कहा कि कार्रवाई का उद्देश्य अनुशासन लागू करना होना चाहिए।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments