scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशकांग्रेस की सीईसी ने पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की

कांग्रेस की सीईसी ने पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा की

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के चयन को लेकर शनिवार को विस्तृत चर्चा की।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पश्चिम बंगाल के नेता शामिल हुए।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी और सीईसी सदस्य अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंहदेव, पीएल पुनिया और कुछ अन्य नेता भी बैठक में शामिल थे।

प्रदेश में कांग्रेस इस बार सभी 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे। मतगणना 4 मई को होगी।

भाषा हक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments