scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशउप्र: गाजियाबाद में नाले में गिरने से एक मजदूर की मौत

उप्र: गाजियाबाद में नाले में गिरने से एक मजदूर की मौत

Text Size:

गाजियाबाद, 28 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के विजय नगर थानाक्षेत्र में एक खुले नाले में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मुरादाबाद जिले के चंदौसी कस्बे के निवासी वसीम (34) के रूप में हुई, जो वर्तमान में विजय नगर थाना क्षेत्र के मवई में किराए के मकान में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात को हुई यह घटना लेबर चौक के पास हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को नाले से बाहर निकाला।

विजय नगर थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मजदूर नशे की हालत में था।

उन्होंने बताया कि वह नाले के किनारे बैठा था कि तभी नशे के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि वसीम को तुरंत जिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments