scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशउत्पाद शुल्क में कटौती से उपभोक्ताओं को फायदा होगा : फडणवीस

उत्पाद शुल्क में कटौती से उपभोक्ताओं को फायदा होगा : फडणवीस

Text Size:

(फाइल फोटो सहित)

मुंबई, 27 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में कटौती से पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के प्रभाव से उपभोक्ताओं की रक्षा होगी।

सरकार द्वारा पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को घटाकर तीन रुपये प्रति लीटर करने और डीजल को शुल्क से छूट देने की घोषणा का स्वागत करते हुए, फडणवीस ने उपभोक्ताओं को यह ‘‘बड़ा लाभ’’ देने के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, “पश्चिम एशिया के हालात के कारण उत्पन्न बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा।’’

फडणवीस ने लोगों से पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें न लगाने की अपील की। ​​उन्होंने कहा, “हमारे पास पर्याप्त ईंधन है।” उन्होंने कहा कि घरेलू गैस की जमाखोरी की भी कोई आवश्यकता नहीं है।

फडणवीस ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन नहीं लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन की अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

भाषा आशीष देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments